नवरात्रा पूजा की तैयारी पूरी, बढ़ी बाजार की रौनक

Updated at : 21 Sep 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्रा पूजा की तैयारी पूरी, बढ़ी बाजार की रौनक

नवरात्रा पूजा की तैयारी पूरी, बढ़ी बाजार की रौनक

विज्ञापन

कुरसेला शारदीय नवरात्र पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूजा के पवित्रता को ध्यान रख कर श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न तटों पर स्नान किया. श्रद्धालुओं का गंगा स्नान के लिए दो दिन पूर्व से सिलसिला बना हुआ है. देवी दुर्गा के नवरात्र पूजन को लेकर श्रद्धलु का आस्था भक्ति का भाव परबान चढ़ चुका है. दशहरा पर दुर्गा मंदिरों की साथ सज्जा बढ़ गया है. मंदिरों को रंग रोंगन फूलों के सज्जा से आकर्षक बनाया गया है. बड़े तौरण द्वार बिजली के लड़ियों से सजाया गया है. अयोध्यागंज के वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर, कुरसेला हाट के दुर्गा मंदिर, रेल स्टेशन माल गोदाम का दुर्गा मंदिर सहित कटरिया, कमला कान्ही गांव के मंदिरों में नवरात्रा पूजा तैयारी को अंतिम चरण में है. नवरात्रा पर देवी दुर्गा के कलश स्थापना के लिए श्रद्धालु तैयारी में लगा था.दुर्गा पुजा पर बाजारो की चहल पहल बढ़ गयी था. बाजार में पूजा सामाग्रियों के खरीददारी करने वाले की भीड़ बढ़ गयी थी. कलश स्थापन के पूजा समानों के साथ फल मिट्टी के वर्णन के सामाग्रियों के दुकानों से बाजार का भाग पट गया था. इसी तरह नये वस्त्र धोती गमछा गंजी साड़ी चुनरी के खरीददारी के लिये कपड़ा दुकानों में सुबह से ग्राहको की भीड़ बना हुआ था. नवरात्रा पूजा के प्रथम दिन श्रद्धालु शक्ति की अधिष्ठात्री शैलपुत्री दुर्गा का पुजन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन