मूसापुर ट्रेनिंग स्कूल में अमित शाह के रैली की तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
मूसापुर ट्रेनिंग स्कूल में अमित शाह के रैली की तैयारी पूरी

मूसापुर ट्रेनिंग स्कूल में अमित शाह के रैली की तैयारी पूरी

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आगमन प्रस्तावित है. वे भाजपा प्रत्याशी कविता पासवान के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे. जनसभा का आयोजन मुसापुर ट्रेनिंग स्कूल मैदान में किया गया है. प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तर पर तैयारियां दिन पर चलती रही. एसडीओ कटिहार, एसडीपीओ सदर टू रंजन कुमार सहित कई पदाधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा लेते रहे. कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड का निर्माण, पंडाल सजावट और मंच की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. पुलिस बल के साथ-साथ जिला प्रशासन की कई टीमें मैदान और आसपास के क्षेत्रों में तैनात रहेंगी. भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक इस रैली को लेकर खासे उत्साहित हैं. बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन