पोषण की पोटली व थाली सजा कर की गयी गर्भवतियों की गोदभराई

Updated at : 07 Oct 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण की पोटली व थाली सजा कर की गयी गर्भवतियों की गोदभराई

प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोढ़ा. प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें छह माह से ऊपर सातवें माह प्रवेश कर रही नौ महीने की बीच की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी. इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों के देखभाल को लेकर कई जानकारी दी गयी. फुलवरिया पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या फुलवरिया पश्चिम, समेत मखदमपुर, पवई, मुसापुर, रामपुर, नगर पंचायत कोढा, समेत अन्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ा कर एवं माथे पर लाल टीका लगा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. जहां इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका राज श्री एवं शशि सिन्हा भी मौजूद रहीं. महिलाओं को विभिन्न व्यंजनों में शामिल सतरंगी फल, सूखे मेवे भी भेंट की गयी. इस दौरान पोषक आहार में फल, हरेदार पत्तेदार साग सब्जियां और मेवे का स्लाट को सजा कर पोषण को लेकर मौजूद ग्रामीणों को जागरूक किया गया. कोढ़ा सीडीपीओ उषा किरण ने बताया कि गोदभराई कार्यक्रम प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया. जिसमें की गर्भ के आखिरी महीनों में शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है. गर्भवती महिलाओं को गर्भ के दौरान पौष्टिक आहार में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी मात्रा होना जरूरी होता है, जोकि गर्भवती महिलाओं के लिए अति आवश्यक होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन