बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है प्री स्कूली शिक्षा: अनंत

Updated at : 11 Mar 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है प्री स्कूली शिक्षा: अनंत

बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है प्री स्कूली शिक्षा: अनंत

विज्ञापन

– उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया किडजी प्री स्कूल सिरसा का छठा वार्षिकोत्सव कटिहार किडजी प्री स्कूल सिरसा में विद्यालय का छठा वार्षिकोत्सव उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक कर्नल अनंत कुमार एवं प्राचार्या प्रो किरण ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. साथ ही सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रमों की झड़ी लग गयी. नन्हें-मुन्हें बच्चों ने नृत्य, गीत और लघु नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया. विद्यालय के निदेशक कर्नल अनंत कुमार ने कहा कि प्री स्कूल शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है. किडजी का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान के साथ साथ संस्कार और आत्मविश्वास का विकास करना है. इस अवसर पर सीनियर केजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी भी आयोजित की गयी. जिसमें बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. अलग-अलग बच्चों ने अपनी प्रतिभा से अतिथियों व अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से खुशनूमा माहौल बना दिया. इस अवसर पर किडजी प्री स्कूल सिरसा की शिक्षिका फरहाना परवीन, मेघा मिश्रा, अनन्या, ज्योति कुमारी समेत अन्य मौजूद थी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन