निर्धारित समय से लगभग चार घंटे देर से बहाल हुई बिजली

निर्धारित समय से लगभग चार घंटे देर से बहाल हुई बिजली
– अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान बारसोई 33/11 केवी पीएसएस बारसोई में 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर शनिवार को सुबह 10 बजे से बंद की गई बिजली आपूर्ति निर्धारित समय शाम 5 बजे तक बहाल नहीं हो सकी. विभाग द्वारा पूर्व में जारी सूचना में शाम 5 बजे तक कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति सामान्य करने का दावा किया गया था लेकिन वास्तविकता यह रही कि रात्रि लगभग 8:45 बजे जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई. पूरी रात बिजली की आंखमिचौली जारी रही. जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से आमलोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी. मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति एवं घरेलू कार्य भी प्रभावित रहे. देर रात तक बार-बार बिजली कटने से लोगों की नींद हराम रही और उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि यदि विभाग को कार्य में अधिक समय लगने की संभावना थी तो उपभोक्ताओं को सही जानकारी देनी चाहिए थी. निर्धारित समय के बाद भी कई घंटे तक बिजली बहाल नहीं होना विभागीय समन्वय और तैयारी पर सवाल खड़ा करता है. लोगों ने मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यों के दौरान विभाग पारदर्शिता बरते तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










