एक दिन में 14 मेगावाट लोड बढ़ने से बिजली आपूर्ति चरमरायी

लोड शेडिंग के सहारे मुहल्लों में बिजली आपूर्ति से लोगों का जीना मुश्किल
कटिहार. मौसम में लगातार परिवर्तन के बीच पड़ रही आफत की गमी से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. कुछ दिन पूर्व हल्की बारिश के बाद से तापमान में वृद्धि के बीच पड़ रही आफत की गर्मी के बीच सुबह, दोपहर, रात का तापमान करीब एक सामान होने से एक ओर जहां किसानों के बीच फसलों के सूखने की नौबत से परेशान है. दो दिनों से अचानक 14 मेगावाट बिजली लोड बढ़ जाने से शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चरमरायी हुई है. जिसका नतीजा है कि विभाग को लोड शेडिंग के सहारे बिजली आपूति से जन जीवन अस्त-व्यस्त है. सबसे अधिक बुजुर्गों व बच्चों को परेशानी हो रही है. ऐसा इसलिए कि रात भर बिजली के नहीं रहने से बच्चे रातजग्गा करने के बाद सुबह छह बजे के पहले ही विद्यालय पहुंचने के इंतजार में मुरझाये हुए हैं. तापमान में इतनी अधिक वृद्धि दर्ज की जा रही है कि लोग बाजार कम ही निकल रहे हैं. आवश्यक कार्य के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं. दस बजते ही सड़क वीरान हो रही है. इतनी अधिक पड़ रही गमी के बीच निगम प्रशासन की ओर से चौक- चौराहों पर पेयजल उपलब्ध कराने के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है. ऐसा इसलिए की पिछले वर्ष जहां ग्यारह जगहों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराया गया था. इस बार अब तक महज सात जगहाें पर बीस लीटर पानी उपलब्ध करा कोरम पूरा किया गया है. इससे आमजनों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. इससे नकारा नहीं जा सकता है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार की माने तो अगले दो दिनों तक तापमान में कोई गिरावट नहीं होने की संभावना है. 41 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है. रात के तापमान में मामूली वृद्धि की भी संभावना है. आसमान में हल्का बादल छाये रहेंगे. किसान रविशंकर श्रवणे, संजय चौधरी, सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य का कहना है कि शुक्रवार की सुबह, दोपहर और रात करीब एक सामान तापमान दर्ज किये गये. सुबह में जहां 35, दोपहर करीब 40 और रात बारह बजे तक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोगों को जहां परेशानी अधिक हुई. दूसरी ओर फसलों के सूखने के कारण किसान पटवन को लेकर परेशान रहें. नमी नहीं रहने के कारण मक्के में कीड़े का प्रकोप बढ़ने की संभावना अधिक हो गयी है. पटवन नहीं होने से मिर्च के फूल झड़ने की नौबत आ गयी है.
तापमान बढ़ने से एक दिन में बढ़ी 14 मेगावाट लोड
बिजली विभाग के सहायक अभियंता ऋतुराज का कहना है कि शहरी क्षेत्र में तीस मेगावाट से बिजली की नियमित आपूर्ति हो जाती थी. शुक्रवार को अधिक तापमान रहने के कारण अचानक चौदह मेगावाट बिजली लोड की खपत बढ़ गयी. जिसका नतीजा रहा कि शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर परेशान होना पड़ा. शुक्रवार को सबसे अधिक 44 मेगावाट बिजली खपत हुई थी. इससे पूर्व 31 मेगावाट बिजली खपत होती थी. अधिक लोड बढ़ जाने के कारण इंडस्ट्रीयल इलाका, दलन समेत अन्य जगहों पर लोड शेडिंग के सहारे कार्य चलाया गया. शुक्रवार की शाम से ही शहरी क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौनी से लोगों का जीना मुश्किल साबित हुआ. लोग रात भर जगकर समय काटने को विवश रहें.
शहर में सात जगहों पर कराया गया पानी की व्यवस्था
बढ़ रही गमी के बीच विभागीय कमी को अधिक से अधिक जगहों पर पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. फिलहाल सात जगहों पर ठंडा पानी मुहैया कराया गया है. इसमें आंबेडकर चौक से आगे, दुर्गास्थान चौक, भगवान चौक, शिवमंदिर चौक, हवाई अड्डा चौक और दौलतराम चौक पर पानी उपलब्ध कराया गया है. इन सभी जगहों पर ठंडा पानी का बीस लीटर वाला जार उपलब्ध कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




