तेज धूप से सूख रहे पोखर, जलस्तर नीचे जा रहा

Updated at : 12 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप से सूख रहे पोखर, जलस्तर नीचे जा रहा

तेज धूप से सूख रहे पोखर, जलस्तर नीचे जा रहा

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड में जलस्तर नीचे जाने के कारण प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने पोखर व ताल- तलैया सूख रहे है. ज्ञात हो कि अमदाबाद प्रखंड के पूरब एवं उत्तर दिशा से महानंदा नदी का बहाव होता है. दूसरी ओर पश्चिम एवं दक्षिण दिशा से गंगा नदी का बहाव है. प्रखंड क्षेत्र में बने पोखर, ताल तलैया सूख रहा है. प्रखंड मुख्यालय स्थित बने सरकारी पोखर भी सूख गया है. जानकारों की माने तो जलस्तर नीचे जाने के कारण ताल तलैया एवं पोखर, पोखरिया सूखने लगा है. इसे लेकर गंगा विष्णु सिंह, श्रवण कुमार, राम अवतार सिंह इत्यादि लोगों ने बताया कि प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक गर्मी हो रहा था. साथ ही गर्मी के कारण लू चल रहा था. इसी बीच जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है. एक दशक पूर्व इस पोखर के पानी कभी नहीं सूखता था. लेकिन कुछ वर्षों से इस पोखर का पानी सूख जाता है. बरसात के दिनों में ही इस पोखर में पानी होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन