असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Updated at : 21 Sep 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन

आजमनगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक दिए गए कई निर्देश आजमनगर आजमनगर थाना परिसर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ रिजवान आलम व थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने की. कहा कि थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर सभी असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. जनप्रतिनिधि, विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्य, दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजसेवीयों को कहा आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रहे हैं. चौक चौराहा पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गापूजा क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का बड़ा पर्व है. विशेष रूप से मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ अधिक न हो. ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित रहे व यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखा जाय. प्रशासन की ओर से सभी पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों की सूचना दी गयी और एकजुट होकर पर्व को सफल बनाने के लिए कहा गया. सीओ रिजवान आलम, थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, अपर थाना अध्यक्ष जितलेश कुमार, एसआई डेज़ी कुमारी, एसआई नंद किशोर सिंह, एसआई प्रसिद्ध कुमार, जेई विवेक कुमार, मुखिया भारत कुमार राय, पूर्व मुखिया आले रसुल, अंजनी दास, गुड्डू कुमार भगत, सनातन पोद्दार, मोहतमीम आलम, राकेश कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, दयानन्द सिंह आदि सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व अन्य मौके पर उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन