पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया शांति का संदेश

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया शांति का संदेश
कटिहार जिले के मनसाही में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद, सीओ इस्माइल के नेतृतव में भारी संख्या में पुलिस बल व बीएसएफ जवान के साथ क्षेत्र में फलैग मार्च निकाला. मनसाही हाट चौक, जयनगर चौक, साहेबनगर चौक, चित्तौड़िया, कजरा, बसंतपुर, फुलहारा, कुरेठा, मटियारी सहित कई गांव में फ्लैग मार्च कर आमलोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न करने का संदेश दिया. संदिग्ध बूथ एरिया में भी पुलिस द्वारा गश्ती तेज कर दी गयी हैं. एसआई ओमप्रकाश महतो, मुस्तफा अंसारी, एएसआई रविंदर चौधरी सहित भारी संख्या में पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च में शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




