वाहन चेकिंग के दौरान पशुओं से लदा ट्रक पुलिस ने किया जब्त

Updated at : 11 Mar 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान पशुओं से लदा ट्रक पुलिस ने किया जब्त

वाहन चेकिंग के दौरान पशुओं से लदा ट्रक पुलिस ने किया जब्त

विज्ञापन

– 17 पशुओं को किया बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 17 मवेशियों को बरामद किया है. पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. रौतारा थानाध्यक्ष लालसार बिंद को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में क्रूरता पूर्वक पशुधन लादकर अवैध रूप से ग्राम महेशवा की ओर ले जाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ महेशवा गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया. चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और कुछ दूरी पर खदेड़कर उसे पकड़ लिया. पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 17 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपना नाम मुस्लिम, पिता मंजूर आलम, सिमरिया थाना कोढ़ा निवासी बताया. पुलिस ने मिनी ट्रक समेत सभी मवेशियों को जब्त कर लिया है. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन