अपहृत युवक को कोढ़ा पुलिस ने मधेपुरा से किया बरामद

कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर की तत्परता से अपहरण कांड का सफलता पूर्वक उद्भेदन किया गया.
कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर की तत्परता से अपहरण कांड का सफलता पूर्वक उद्भेदन किया गया. कोढ़ा थाना कांड संख्या-67/25 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र से अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही इस मामले में नामजद अपहरणकर्ता सनोज कुमार, पिता ग्रीनदेव ठाकुर, मिलिक, आलमनगर, मधेपुरा निवासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. अपहृत के गायब होने के बाद परिजनों ने कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कराया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोलासी पुलिस शिविर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर मधेपुरा जिले में छापेमारी की. जहां से अपहृत को बरामद किया गया. गिरफ्तार अपहरणकर्ता सनोज कुमार को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




