पुलिस ने छापेमारी कर पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 22 Oct 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस्लामपुर में छापेमारी कर जुआ खेलते पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने 27700 रुपए जब्त किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की इस्लामपुर में व्यापक तौर पर जुआ का पर चल रहा है, जिसमें जुआरी जुआ खेल रहा है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व बल ने इस्लामपुर में छापामारी की. पांच व्यक्तियों को जुआ खेलते पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने दान से 27700 रुपया, 8 तास की गड्डी पांच मोबाइल जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपित रौशन झा पिता स्व लघुकान्त झा, हरिगंज थाना नगर, केशव कुमार साह पिता विनोद प्रसााद साह, मनिया पोखर थाना मुफस्सिल, मुबारक हुसैन पिता स्व मुईम रामपाड़ा थाना नगर, शेख फिरोज पिता शेख खुद्दी, इस्लामपुर, थाना मुफस्सिल मुकेश कुमार साह पिता विनोद साह मनिया पोखर थाना मुफस्सिल के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन