सीसीटीएनएस 1.0 पोर्टल को लेकर पुलिस पदाधिकारी को दिया प्रशिक्षण

सीसीटीएनएस 1.0 पोर्टल को लेकर पुलिस पदाधिकारी को दिया प्रशिक्षण
कटिहार डिजिटल पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में सीसीटीएनएस 1.0 पोर्टल को लेकर एसपी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी को समाहरणालय स्थित एनआईसी कार्यालय में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. बताते चले कि एनआईसी मुख्यालय ने प्रारंभ किए गये नए सीसीटीएन एस 1.0 पोर्टल के संबंध में सोमवार को जिले में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसे एनआईसी टीम के डीआई ओ अभिमन्यु व एडीआईओ मुकेश कुमार मंडल की उपस्थिति में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पुलिस तकनीकी प्रभारी मनीष शेखर के नेतृत्व में किया गया. जिसमें पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को सीसीटीएनएस 1.0 पोर्टल की नई सुविधाओं व तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. नया पोर्टल अत्याधिक सुरक्षित नया पोर्टल अत्याधिक सुरक्षित इंटरफेस, बेहतर डेटा प्रबंधन, जियो-फेंसिंग सुविधा, त्वरित केस ट्रैकिंग तथा विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय प्रदान करेगा. यह प्रणाली डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाते हुए अनुसंधान कार्य, निगरानी, पारदर्शिता एवं आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी.प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने पोर्टल की आधुनिक एवं उपयोगी सुविधाओं की सराहना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










