अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया सघन छापेमारी अभियान

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया सघन छापेमारी अभियान
कोढ़ा. थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है. इस अभियान का नेतृत्व कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने किया. उनके साथ अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, एसआइ विवेक विक्रम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे. पुलिस टीम द्वारा दिन-रात गश्ती बढ़ा दी गयी है व संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










