पुलिस ने छापेमारी कर 74 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Updated at : 12 Aug 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर 74 आरोपितों को किया गिरफ्तार

जिले में गंभीर कांडों में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की विशेष छापेमारी अभियान जारी है.

विज्ञापन

कटिहार. जिले में गंभीर कांडों में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की विशेष छापेमारी अभियान जारी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर 74 लोगों को पकड़ा. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सोमवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना में दर्ज कांड के फरार आरोपी, न्यायालय के आदेश पर जारी जमानतीय एवं और अजमानतीय वारंट एवं मध्य निषेधाज्ञा को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल क साथ छापेमारी कर कुल 74 लोगों को पकड़ा. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 51 रही. अजमानतीय वारंट में नौ जमानतीय वारंट में 14 लोगों पर कार्रवाई की गयी. चोरी के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. एनडीपीसी एक्ट में दो तथा शराब के विरुद्ध जिला पुलिस की कार्रवाई में 347 लीटर शराब बरामद की है, जबकि जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिले में चलाए गए सघन वाहन चकिंग अभियान में 9.66 लाख रुपए जुर्माना राशि मोटर एक्ट उल्लंघन में वसूला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन