पुलिस ने छापेमारी कर 64 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर 64 आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर 64 आरोपितों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार जिले में गंभीर काडों में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की विशेष छापेमारी अभियान जारी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना में दर्ज कांड के फरार आरोपित, न्यायालय के आदेश पर जारी जमानतीय व अजमानतीय वारंट, मद्य निषेधाज्ञा को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी कर कुल 64 आरोपितों को पकड़ा. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 29 रही. अजमानतीय वारंट में दो तथा जमानतीय वारंट में 33 लोगों पर कार्रवाई की गयी. हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. शराब के विरुद्ध जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार कर 17.735 लीटर शराब बरामद किया है. जिला पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिले में चलाये गये सघन वाहन चकिंग अभियान में 4.45 लाख रुपए जुर्माना राशि मोटर एक्ट उल्लंघन व ट्रैफिक उल्लंघन में वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन