पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

कोढ़ा डीएम व एसपी के संयुक्त आदेश के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिले के विभिन्न प्रमुख सड़कों व चौक-चौराहों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने कोलासी बाजार में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. दो पहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की बारीकी से जांच की गयी. बिना हेलमेट चलने वाले, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले तथा आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गयी. कई मामलों में जुर्माना भी वसूला गया. दूसरी ओर रौतारा थाना प्रभारी लालसार बिंद के नेतृत्व में पुलिस ने रौतारा टोल प्लाजा के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया. यहां संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी गयी और आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गयी. पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन