राहगीर को डराने-धमकाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :30 Apr 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
राहगीर को डराने-धमकाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

फलका थाना क्षेत्र के बरेटा काली स्थान के पास आने-जाने वाले लोगों को कट्टा से डराने धमकाने वाले दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

विज्ञापन

फलका. फलका थाना क्षेत्र के बरेटा काली स्थान के पास आने-जाने वाले लोगों को कट्टा से डराने धमकाने वाले दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. फलका थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार को संध्या गश्ती के क्रम में छह बजे गुप्त सूचना मिली कि बरेटा काली स्थान के पास दो व्यक्ति कट्टा निकाल कर काली स्थान चौक के पास से आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है. सूचना पाते ही दल बल के साथ समय बरेटा कालीस्थान चौक के पास पहुंचा तो देखा कि दो व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया. पकड़ाये दोनों व्यक्ति से नाम पता पूछने पर दोनों अपना-अपना नाम दिनेश मंडल व जीतेंद्र उर्फ़ जीतू मंडल दोनों बरेटा, थाना फलका निवासी बताया. पकड़ाये दोनों व्यक्ति की तलाशी लिया तो दिनेश मंडल के बायें कमर में खोसा हुआ एक कट्टा बरामद हुआ. उक्त बरामद हथियार के संबंध में दोनों पकड़ाये व्यक्ति से पूछताछ व आवश्यक कागजात का मांग किया तो उक्त दोनों व्यक्ति ने बताया कि यह हथियार हमलोग अपनी सुरक्षा के लिए रखते हैं. इसका कोई भी कागजात हमलोगों के पास नहीं है. पूछताछ के क्रम में उक्त दोनों व्यक्ति के मुंह से शराब जैसी गंध आ रही थी. तत्पश्चात उक्त बरामद कट्टा को विधिवत जब्ती सूची बनाते हुए जब्त कर लिया गया. दोनों आरोपित का ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दिनेश मंडल व जीतेन्द्र उर्फ़ जीतू मंडल के विरुद्ध मामला दर्ज कर कटिहार जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन