दरोगा का मोबाइल चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

Updated at : 17 May 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
दरोगा का मोबाइल चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

दरोगा का मोबाइल चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

विज्ञापन

– यूपीआई से 60 हजार रुपए का किया निकासी कटिहार आबादपुर थाना के दरोगा की कटिहार रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी कर उसके मोबाइल के यूपीआई से साठ हजार रुपए की निकासी करने वाले एक आरोपित को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरे आरोपित को किऊल रेल थाना पुलिस ने अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक वसीम फिरोज ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि आबादपुर थाना में पदस्थापित दरोगा दिनेश ठाकुर का मोबाइल 14 अगस्त 2023 को कटिहार रेलवे स्टेशन से चोरी हो गयी थी. कुछ दिनों तक मोबाइल बंद रहा. जब अपराधियों ने मोबाइल खोला तो उसका यूपीआई नंबर से 60 हजार रुपए की निकासी कर लिया. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक ने इसकी सूचना साइबर थाना पुलिस को देते हुए साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज की. बिहार में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुनः लौट जाते थे बंगाल जब साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच की तो उक्त मोबाइल का लोकेशन एवं यूपीआई के माध्यम से बैंक खाता से निकाली गयी राशि पश्चिम बंगाल के वर्धमान का निकला. तदोपरांत साइबर थाना पुलिस आरोपित के विरुद्ध वारंट जारी कर छापेमारी की. इस दौरान साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपित हरिकांत पासवान को उसके घर वर्धमान से गिरफ्तार किया. जबकि उसका भाई को किउल रेल थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दोनों भाई बंगाल से बिहार चोरी करने आते तथा काम पूरा होने के बाद दोनों बंगाल लौट जाते थे. इन दोनों भाइयों का मुख्य पेशा मोबाइल चोरी कर उसकी बिक्री करना तथा मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से मोबाइल धारक के खाते से पैसे की निकासी करना है. फिलहाल साइबर थाना पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन