छेड़खानी मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

छेड़खानी मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

अमदाबाद . अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने के मामले में अमदाबाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी के परिजन ने मामले को लेकर अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि छेड़खानी मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. अमदाबाद थाना कांड संख्या 93/25 धारा 332(सी)/75/76 बीएनएस और 8/12 पॉक्सो एक्ट के आरोपित चौक चामा गांव निवासी मूर्ति यादव का पुत्र करू यादव पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई संजीत कुमार प्रसाद, पीएसआई जैकी कुमार एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उसके घर के समीप बांध के पिछे से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार करू यादव को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. मौके पर एसआई उमेश कुमार सिंह, एएसआई शिवशंकर तिवारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन