दो युवकों को पुलिस ने कट्ठा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

दो युवकों को पुलिस ने कट्ठा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड संख्या पांच में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से दो बाइक, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा लोहे से बना एक कट्टा बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नीरज कुमार 25 वर्ष, पिता राकेश ऋषि राजमिस्त्री, निवासी चेथरियापीर धर्मकांटा के पीछे वार्ड संख्या15, थाना कोढ़ा तथा मोनू कुमार 20 वर्ष, पिता हरेकृष्ण पासवान, निवासी नया टोला गंगेली वार्ड संख्या 10, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से एक यामाहा आर15 बाइक, एक पल्सर 150 बाइक, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक लोहे का बना कट्टा बरामद किया है. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को धर दबोचा. बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है. आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




