पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में प्राथमिक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में प्राथमिक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में प्राथमिक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र के ढेरुआ पंचायत के खनुवां गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि टुनटुन रविदास पिता अर्जुन रविदास साकिन खनवां थाना हसनगंज निवासी जो थाना कांड संख्या 81/2026 तहत दर्ज हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक प्राथमिकी अभियुक्त हैं. जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर खनवां गांव में छापेमारी अभियान चलाकर उक्त आरोपित को घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दर्ज हत्या के प्रयास मामले में कारवाई करते हुए उक्त आरोपित को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस काफी सक्रिय है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन