बिहार में वोट कटवा की गिनती में भी नहीं हैं पीके, सांसद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :12 Apr 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में वोट कटवा की गिनती में भी नहीं हैं पीके, सांसद

बिहार में वोट कटवा की गिनती में भी नहीं हैं पीके, सांसद

विज्ञापन

कटिहार बिहार में वोट कटवा की गिनती में भी प्रशांत किशोर नहीं है. पटना के गांधी मैदान में जो उनकी हालत हुई है. बिहार के लिए जो करेगा, बिहार के लिए जो मरेगा, बिहार के लोग उसी के साथ हैं. संविधान विरोधी लोगों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं है. उक्त बातें पूर्णिया सांसद राजेश रंजन ने कही. पूर्णिया जाने के क्रम में शनिवार को रेलवे गेस्ट हाउस में कटिहार में पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता की. कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्णिया सांसद का प्रतिनिधि नैयर मसूद खान व जाप के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में सांसद के समर्थकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया. प्रशांत किशोर पर करारा हमला करते हुए कहा कि पटना में प्रशांत किशोर की रैली पूरी तरह से सुपर डुपर फ्लॉप रहा. जिसकी तस्वीर सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों ने देखा है. बिहार में पीके वोट कटवा की भी गिनती में नहीं है. वह तो बहरुपिया हैं और काला धन की बदौलत भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रहा हैं. जिसे बिहार के लोगो ने भी देख लिया हैं और समझ लिया है. सांसद ने कहा कि जिस प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार ने बनाया आज वही प्रशांत किशोर नीतीश कुमार की श्राद्ध करने की बात कर रहे हैं. इसके अलावा सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी कहा कि कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि जब चुनाव आयेगा तब यह साफ किया जायेगा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा. भले ही कुछ लोग खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बता रहे हैं तो ऐसे में मैं भी खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार समझता हूं. एनडीए सरकार को लेकर भी कहा कि वर्तमान में भाजपा नीतीश कुमार की राजनीति समाप्त करने की साजिश रच रही हैं. वह कामयाब भी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार में एनडीए से कई ऐसे बड़े नेता है जो खुद को मुख्यमंत्री समझते हैं. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान, अरूण सिंह, वकील दास, तौसीफ अख्तर, प्रो सुनील भारती, सोनी कुमारी, हिना कुमारी, चंदन यादव, अजय पौद्दार, अब्दुल सकीम, रवि यादव, शुभम सिंह, रवि कर्ण, बुदुल सिंह, आजाद यादव, काशिफ खान, ऐनुल हक, साबिर आलम, राजेश यादव, दीवाकर चौधरी, संजय सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन