कटिहार शहरी क्षेत्र में जल्द शुरू होगी पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति: डीएम

Updated at : 30 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार शहरी क्षेत्र में जल्द शुरू होगी पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति: डीएम

कटिहार शहरी क्षेत्र में जल्द शुरू होगी पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति: डीएम

विज्ञापन

– पीएनजी कनेक्शन के लिए अबतक 730 उपभाेक्ताओं ने जमा कराया है आवेदन कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में एलपीजी गैस सिलिंडर की अद्यतन स्थिति साझा की. साथ ही डीएम ने एक नयी जानकारी साझा करते हुए कहा कि कटिहार शहर में गैस पाइपलाइन के जरिए घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अधिकारियों के साथ दो राउंड की मीटिंग हो चुकी है. आईओसीएल के अधिकारियों ने 10-12 दिन का समय मांगा है. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में शहर के तेजी टोला तथा उसके आसपास के घरों में पीएनजी गैस की आपूर्ति की जायेगी. डीएम ने कहा कि अबतक इस मुहल्ले से पीएनजी कनेक्शन के लिए 730 आवेदन आ चुका है. एक सवाल के जवाब में डीएम ने कहा कि अगले 15 दिनों में शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पीएनजी से घरेलू गैस की आपूर्ति शुरू हो जायेगी. उन्होंने कहा कि पीएनजी शुरू हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. घरेलू गैस की मौजूदा स्थिति पर डीएम ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे आपसी विवाद व युद्ध के कारण विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस आपूर्ति से संबंधित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से तरह-तरह के भ्रामक सूचना व अफवाह प्रसारित की जा रही है. उन्होंने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के प्रखंडों में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स है. जिसमें कटिहार अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 10 प्रखंडों में 31 एजेंसी, बारसोई अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 04 प्रखंडों में 18 एजेंसी एवं मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 02 प्रखंडों में 05 एजेंसी के पास घरेलु उपभोक्ताओं के लिए सोमवार को कुल 16782 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. सभी कंपनियों के कार्यरत गैस एजेंसियों द्वारा रविवार को घरेलू गैस की बुकिंग 6244 के विरूद्ध 6276 गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है. साथ ही सभी गैस एजेंसियों के पास कुल 683 व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध है. डीएम ने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. जिलान्तर्गत घरेलू गैस सिलिंडर के खपत के अनुसार एलपीजी गैस कंपनियों के द्वारा सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि बॉटलिंग प्लांट से घरेलू की आपूर्ति के लिए सिलिंडर आ रहा है. जिससे सम्पूर्ण प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से संबंधित एलपीजी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार आसानी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार के अलावे भी राज्य स्तर से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरों पर एलपीजी गैस आपूर्ति व वितरण की गहन निगरानी की जा रही है. ताकि गैसों की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री न हो सके. प्रेस कांफ्रेंस में एसडीएम प्रद्युम्न सिंह यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, डीपीआरओ अभिषेक रंजन व सहायक आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार आदि मौजूद थे. कालाबाजारी व जमाखोरी पर कार्रवाई डीएम ने कहा कि गैस सिलेंडरों की बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान व कार्रवाई के लिए 16 धावा दल का गठन किया गया है. साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को इसकी निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए निर्देशित किया गया है. इस क्रम में कटिहार शहर के गैस एजेंसी के कर्मियों के विरूद्ध गैस आपूर्ति व वितरण में अनियमितता मामले में अबतक पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि धैर्य बनाये रखें तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रसारित अफवाहों व भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां भीड़ नहीं लगायें. हेल्पलाइन नंबर नंबर पर करें शिकायत उन्होंने बताया कि आमजन के हित में गैस वितरण प्रणाली को सुचारू एवं पारदर्शी बनाये रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाये जा रहे है. साथ ही जरूरतमन्द संस्थानों जैसे शिक्षा एवं स्वास्थ्य को निर्वाध आपूर्ति के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गयी है. उन्होंने बताया कि तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाले कठिनाईयों के निदान के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर -06452-239025 एवं 239026 जारी किया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन