पिकअप ड्राइवर व खलासी के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना

पिकअप ड्राइवर व खलासी के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना
प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र में दस हजार रुपए रंगदारी नहीं देने पर पिकअप ड्राइवर व खलासी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित पिकअप ड्राइवर पंकज सिंह पिता कुकाई सिंह, रोशना निवासी एवं खलासी सुरेंद्र यादव, कौआ मोड़ थाना अमदाबाद निवासी ने बताया कि रोशना लाभा सड़क के आरा मिल के समीप सड़क में पेड़ गिरने की सूचना पाकर गाड़ी लेकर तारापुर प्लांट के रास्ते जा रहे थे. रोशना नया टोला निवासी वसीम आलम पिता परवेज आलम, परवेज आलम पिता निजामुद्दीन एवं अन्य तीन चार अज्ञात व्यक्तिों ने हमारी गाड़ी को रोक कर रास्ते होकर जाने की एवज में 10 हजार रुपए रंगदारी की मांग करने लगा. जिसको लेकर गाली गलौज देते हुए लोहे के रॉड से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. ड्राइवर और खलासी ने कहा कि इलाज के बाद थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. घटना के संबंध में रोशना थाना प्रभारी मासूम कुमारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है. जांचों उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




