पीएफ राशि गबन, सफाईकर्मियों ने नपं कार्यालय में फेंकी गंदगी, प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पीएफ राशि गबन, सफाईकर्मियों ने नपं कार्यालय में फेंकी गंदगी, प्रदर्शन

पीएफ राशि गबन, सफाईकर्मियों ने नपं कार्यालय में फेंकी गंदगी, प्रदर्शन

विज्ञापन

बरारी नगर पंचायत बरारी में ग्यारह दिनों से पीएफ को लेकर सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य को बंद कर विरोध प्रदर्शन करते आ रहे है. नपं के ग्यारह वार्डों में तैनात सभी सफाई कर्मियों का पीएफ गबन का मामला को लेकर सफाई कर्मी लगातार आन्दोलन करते आ रहे है. सफाई कर्मी महिला, पुरुष सभी ने शनिवार को नपं कार्यालय में डस्टबीन में मैला ले जाकर कार्यालय के समक्ष फेंककर जमकर प्रदर्शन किया. सफाई कर्मियों ने बताया कि जब से पदस्थापन हुआ है. पीएफ की राशि का कोई लेखा जोखा नहीं दिया जा रहा है. हमलोगों की मेहनत की कमाई को लूटकर खाने का जो साजिस हो उसे हम सभी कभी कामयाब नहीं होने देंगे. बताया कि विधायक के पास गये तो वहां नपं के अधिकारी ने दो साल पीएफ देने का कहा. लेकिन जब शनिवार को कार्यालय पहुंचे वहां कार्यपालक एवं लेखा पाल विशाल से पीएफ को लेकर बात की तो कहा कि छह माह का पीएफ लेना है तो लो, नहीं तो यहां से जाओं. नहीं मिलेगा जो करना है करो. कार्यालय के अन्दर भी जाने नहीं दिया जाता है. कई तरह से भेदभाव किया जा रहा है. नपं के निर्वाचित जनप्रतिनिधि कुछ नहीं बोलते. सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि पीएफ की राशि का भुगतान होने तक हड़ताल जारी रहेगा. सफाई कर्मी ने जमकर नारेबाजी की. गंदगी फेंककर कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन