डीएम के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने पीया फिनाइल, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
डीएम के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने पीया फिनाइल, मचा हड़कंप

डीएम के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने पीया फिनाइल, मचा हड़कंप

विज्ञापन

डीएम के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने पीया फिनाइल, मचा हड़कंप 1997 से न्याय के लिए अधिकारियों को दे था आवेदन, नहीं हुआ समाधान कटिहार कटिहार समाहरणालय में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब डीएम के जनता दरबार में पहुंचे एक फरियादी ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की. हालांकि मौजूद अधिकारियों, कर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बची. फरियादी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी मनोज कुमार झा के रूप में हुई है. मनोज का आरोप है कि वह पिछले 27 वर्षों से यानी 1997 से अपनी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन को आवेदन देता आ रहा है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ. वहीं अब जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. मनोज कुमार झा ने बताया कि 8 महीने पहले भी उसने जिला प्रशासन को आवेदन देकर स्पष्ट कहा था कि यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह जहर खाकर जान दे देगा. सोमवार को जनता दरबार पहुंचने पर भी सुनवाई नहीं होने से आहत होकर फिनाइल पी लिया. महापात्र के काम में दखल से छिनी रोजी-रोटी पीड़ित मनोज कुमार झा का आरोप है कि वह महापात्र का काम करता है. मृत्यु के बाद बाहर श्राद्ध कर्म और पूजा-पाठ कराना उसका पुश्तैनी काम है. हर महापात्र का क्षेत्र बंटा हुआ है. लेकिन उसके क्षेत्र में लीलानंद झा का परिवार आकर श्राद्ध कर्म व पूजा-पाठ कराता है. इससे उसकी आय का स्रोत खत्म हो गया और वह भूखे मरने को विवश है. कहा, रोजी-रोटी छिन जाने के कारण पांच साल पहले उसकी पत्नी और दोनों बच्चे भी उसे छोड़कर चले गये. वह कई वर्षों से जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. जांच के आदेश इस खौफनाक कदम के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है. पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित के 1997 से दिए गए आवेदनों और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की जायेगी. दोषियों पर कार्रवाई के साथ पीड़ित की समस्या का समाधान कराया जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन