समेली हॉल्ट पर ट्रेन के ठहराव होने से लोगों में हर्ष

आमलोगों की मांग पर सांसद ने बीते दिनों रेल मंत्री को लिखा था पत्र
कटिहार. समेली हॉल्ट पर दो पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की शुरुआत होने पर आमजनों के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है. इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सांसद तारिक अनवर के प्रति आभार जताया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि समेली हॉल्ट पर दो पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की शुरुआत हुई है. जिसका श्रेय सांसद तारिक अनवर को जाता है. जिन्होंने बीते दिनों आमलोगों की मांग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर रेल मंत्री को पत्र लिखकर समेली हॉल्ट पर ट्रेन के ठहराव की मांग किया था. जिस पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए फिलहाल दो पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होने की सूचना दी गयी और ट्रेन का ठहराव भी रविवार से किया गया. अब सांसद तारिक अनवर ने यह भी बताया है कि जल्द ही कई अन्य ट्रेन का भी ठहराव समेली हॉल्ट पर किया जायेगा. सुनील कुमार यादव ने कहा कि सांसद तारिक अनवर को जिस उम्मीद से कटिहार की जनता ने चुना है. सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आमलोगों को भी विश्वास है कि सांसद जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे. कटिहार को विकसित करने का काम करेंगे. समेली हॉल्ट पर ट्रेन का ठहराव होने के बाद कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास, संजय सिंह, प्रो विनोद यादव, पंकज तंबाकूवाला, शाहनवाज खान, अवधेश मंडल, सऊद, अम्रपाली यादव, सोहराब, इश्तियाक, मन्नी पासवान, राजेश उरांव, प्रहलाद गुप्ता, राजा मिश्रा, राजेश रंजन मिश्रा, हसन, फिरोज कुरेशी ने सांसद का आभार जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




