दीवाली व छठ महापर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

दीवाली व छठ महापर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
फलका आगामी दीवाली व छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से, रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने की. क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. विभिन्न समुदायों के बीच समन्वय व उत्सवों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. सोहथा उत्तर संजय झा, सोहथा दक्षिण अमित गुप्ता, मुखिया पीरमोकाम विनोद मिर्धा, सरपंच सालेहपुर आमिल उर्फ भुट्टो, अबुल कलाम आजाद, पप्पू यादव, एबादुर्रहमान, समाजसेवी अलीमुद्दीन, रहटा दिलीप यादव, सरपंच मघेली आरिफ हुसैन सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. सभी ने उत्सवों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किया. मुख्य उद्देश्य दीवाली व छठ पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करना था. विशेष रूप से छठ पूजा के लिए घाटों की व्यवस्था और सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श हुआ. सभी उपस्थित सदस्यों ने दीवाली के दौरान पटाखों के सुरक्षित उपयोग, भीड़ प्रबंधन व छठ घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किया. छठ पूजा के दौरान घाटों पर भक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आये. संवेदनशील घाटों पर विशेष व्यवस्था: संवेदनशील घाटों पर तैराकों और नावों की तैनाती की जायेगी. बांस की बैरिकेडिंग घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने, तथा गहरे पानी में जाने से बचाव, सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बांस की बैरिकेडिंग की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी. घाटों पर रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लाइटों की व्यवस्था पर जोर दिया गया. घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने और भक्तों की सुविधा के लिए पानी में बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी चर्चा हुई. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने सभी उपस्थित सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समुदायों के बीच आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने में सहयोग करें. दीवाली और छठ जैसे पर्व हमें एकता और समरसता का संदेश देते हैं. हमारा दायित्व है कि इन उत्सवों को सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाय. उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मुखिया प्रतिनिधि संजय झा व अमित गुप्ता ने घाटों की मरम्मत और सफाई के लिए पंचायत स्तर पर कार्य योजना तैयार करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




