कोलाशी शिविर में शांति समिति की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन
कोलाशी शिविर में शांति समिति की बैठक आयोजित

कोलाशी शिविर में शांति समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के कोलासी कैंप में शिविर प्रभारी श्रवण कुमार की अध्यक्षता में ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति बैठक का आयोजन किया. क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. रोजेदारों को निर्देश दिया गया कि वे ईद की नमाज अपने-अपने स्थानीय ईदगाह में ही अदा करें, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे. रामनवमी पूजा के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए. प्रशासन की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. रुटमैप के अनुसार ही शोभायात्रा निकाली जाएगी. शिविर प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उपद्रव, अफवाह या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर प्रशासन द्वारा तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. मधुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिनहाज खान, उत्तरी सिमरिया पंचायत के उपसरपंच मोहम्मद हजरत, पूर्व सरपंच मोहम्मद नसीम, प्रेम सिंह,भानु प्रताप सिंह,रंजन सिंह,सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन