शांति समिति की बैठक आयोजित

शांति समिति की बैठक आयोजित
बलरामपुर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर थानाध्यक्ष विकास पासवान की अध्यक्षता में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.मौके पर लोगों ने हमेशा की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाने पर सहमति जताई. थानाध्यक्ष ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ साथ आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. असामाजिक लोगों की सूचना पुलिस को देने की आवश्यकता है. दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. सीओ अंशु आयुष ने कहा कि यहां के लोग हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं तथा इस बार भी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएंगे इस बार थाना क्षेत्र के बलरामपुर बाजार, आदमपुर, विश्वदीघी, पचड़ा, बघार सहित कई जगहों पर दुर्गा पूजा को लेकर अनुज्ञप्ति दी जा रही है.विभिन्न पूजा कमिटियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिमा के विसर्जन के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गाने नहीं बजाएं.साथ ही विर्सजन के दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई जाने की बात कही गई.मु अशरफ, कमल किशोर झा, श्याम बाबू भगत, पंकज सिंह, मनोज ठाकुर सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




