स्टीमर फेरी सेवा व नाव परिचालन बंद रहने से यात्री परेशान

Updated at : 03 Apr 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
स्टीमर फेरी सेवा व नाव परिचालन बंद रहने से यात्री परेशान

स्टीमर फेरी सेवा व नाव परिचालन बंद रहने से यात्री परेशान

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी-साहिबगंज स्टीमर फेरी सेवा व नाव परिचालन बंद रहने से यात्री शुक्रवार को भी परेशान रहे. एक अप्रैल से स्टीमर फेरी सेवा बंद है. 31 मार्च तक स्टीमर फेरी सेवा चली. यात्री फेरी सेवा नहीं चलने के कारण मनिहारी गंगा घाट पर साहेबगंज (झारखंड) राज्य जाने वाले यात्री गंगा घाट पर काफी परेशान दिखे. इधर नाव भी बंद है. चौदह घाट समूह की बंदोबस्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण नाव भी बंद है. महिला व बच्चे कड़ी धूप में गंगा घाट पर नाव का इंतजार करते रहे. नाव पर यात्री जबरदशती बैठकर नाव चलाने की मांग नाविक से करते है. यात्री लंबी दूरी कर भागलपुर होकर आते जाते है. गंगा घाट पर राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान, राजस्व कर्मचारी सदानंद कुमार मौजूद थे. मनिहारी विधायक ने नाव परिचालन की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग जिला प्रशासन से की फोटो 21 कैप्शन- मनिहारी विधायक मनोहर सिंह मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन से नाव परिचालन के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है. मनिहारी विधायक ने शुक्रवार शाम को बताया कि कटिहार डीएम से बात हुई है. डीएम ने कहा है बंदोबस्ती में भाग लेने वाले अगर राशि जमा नहीं करते है. विभागीय स्तर पर तत्काल नाव परिचालन शुरू कराया जायेगा. विधायक ने बताया कि हजारों यात्री परेशान है. यात्री हमे फोन कर रहे है. गंगा घाट पर उस पार- इस पार है. कोई जाने का साधन नहीं है. हजारों यात्री मनिहारी और साहिबगंज के कष्ट में है. जल्द नाव परिचालन शुरू हो. इतनी कड़ी धूप है. स्टीमर सेवा भी बंद है. नाव भी बंद है. बिहार और झारखंड का संपर्क ही भंग हो गया है. .

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन