बेटी- दामाद के साथ मारपीट करने पहुंचे मायकेवाले गिरफ्तार

Updated at : 09 May 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

पिस्टल व दस कारतूस के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन

समेली. पोठिया ओपी क्षेत्र के खैरा पंचायत के सलेमपुर गांव में बुधवार की संध्या अपनी बेटी, दामाद से मारपीट करने पहुंचे मायकेवालों को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सलेमपुर गांव में खुशबू कुमारी, पति रितिक कुमार सलेमपुर वार्ड एक थाना पोठिया, जिला कटिहार निवासी के माता पिता व अन्य चार अज्ञात व्यक्ति उजले रंग का गाडी हथियार के साथ पहुंचे. वे सभी बेटी व दामाद और उसके परिजन के साथ मारपीट व जान से मारने की बात कर रहे थे. पोठिया थाना पुलिस को उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सलेमपुर वार्ड संख्या एक रितिक कुमार के घर पहुंचा तो देखा की सभी व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगे. जिसे साथ के आये दल बल के सहयोग से सभी को रोक कर पूछताछ की. इसमे आरोपितों में किरण देवी, पति-संजय कुमार झा भागलपुर थाना गोपालपुर के अभिया बाजार निवासी, संजय कुमार झा, पिता विजय कुमार झा, बिन्देश्वरी पंडित, पिता स्व रसीक लाल पंडित भागलपुर के रंगरा निवासी व गौरव कुमार उर्फ़ गौरी यादव, पिता स्व राजेंद्र प्रसाद यादव साकिन कमलाकुंड थाना गोपालपुर जिला भागलपुर, प्रदीप कुमार उम्र 35 वर्ष पिता स्व शियाराम मिश्रा साकिन भवानीपुर थाना रंगरा, जिला-भागलपुर. प्रवीण कुमार चौधरी उम्र 47 वर्ष पिता स्व निरंजन चौधरी साकिन पकड़ा थाना नवगछिया, जिला भागलपुर बताया एवं किरण देवी अपने आंचल में छिपाए कमर से कपड़ा के थैला में एक लोडेड देशी पिस्टल, 10 कारतूस, एक उजले रंग के गाडी एवं सभी के पास से मोबाइल जब्त कर लिया है. पोठिया पुलिस ने सभी आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन