उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना था. इस अवसर पर फरवरी माह तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र रौशन कुमार एवं छात्रा लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित किया गया. माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में जिला स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रीतम कुमार को भी सम्मानित किया गया. इसके साथ ही विद्यालय में सर्वाधिक 420 एवं 399 अंक प्राप्त करने पर चांदनी कुमारी और शहाबुद्दीन को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया. कक्षा 9 ए में पायल कुमारी को प्रथम, नैंसी कुमारी को द्वितीय एवं भानू प्रिया को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया. कक्षा 9 बी में रणवीर कुमार प्रथम, लव कुमार द्वितीय तथा शिवम कुमार तृतीय स्थान पर रहे. इसके अतिरिक्त विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अभिषेक झा, नवीन कुमार, राकेश कुमार मंडल, धीरज कुमार कमल, केशव कुमार, रागिनी राज, कंचन यादव, रोजी कुमार, मो. शब्बीर, अमित विश्वास, शिखा कुमारी सहित छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




