आधी आबादी की सक्रिय भागीदारी से ही समाज व राष्ट्र का समग्र विकास संभव: डीएम

आधी आबादी की सक्रिय भागीदारी से ही समाज व राष्ट्र का समग्र विकास संभव: डीएम
कटिहार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में सोमवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से स्थानीय एक बैंक्वेट हॉल में समारोह का आयोजन हुआ. शुभारंभ बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानवाला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. मुख्य अतिथि डीएम आशुतोष द्विवेदी शामिल हुए. अध्यक्षता बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अमृतेश परमार्थ ने की. बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि की उपस्थिति रही. साथ ही बड़ी संख्या में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया. क्षेत्रीय प्रमुख अमृतेश परमार्थ ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की मजबूत आधारशिला हैं. उन्होंने कहा किजब महिलाओं को समान सम्मान और विश्वास मिलता है तो वे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन करती हैं और नयी ऊंचाइयों को छूती है. उन्होंने यह भी कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है. मुख्य अतिथि डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज या राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कल्पना महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं है. आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, बैंकिंग, विज्ञान, कला और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं और नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है. उन्होंने उपस्थित महिला कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और कार्यनिष्ठा समाज के लिए एक साकारात्मक उदाहरण है. महिला कर्मचारियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी. काव्य पाठ, मधुर गीत तथा अन्य कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




