बीएलओ की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बीएलओ की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
प्रतिनिधि, बरारी प्रखंड सभागार में आयोजित एक दिवसीय बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ देवाशीष मिश्रा व मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार पंकज ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक संतोष कुमार, पंकज कुमार ने बताया कि चार बैच में बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ देवाशीष मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार से शुरू की. प्रशिक्षण में एक से उन्नीस प्रपत्र की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. जेन्डल रेसियो बढ़ाने पर जोर दिया गया. सभी बीएलओ को बताया गया कि एक भी मतदाता छूटे नही यह ध्यान रखना है. मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक करना है. चुनाव आयोग के दिशा निर्देश से अवगत कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




