गुरुकुल स्कूल में दीप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

गुरुकुल स्कूल में दीप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
मनिहारी मनिहार नगर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में रंगों व दीपों से सजा एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दीप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. विद्यालय परिसर में दीपों की मनमोहक रोशनी व सजीव रंगोलियों ने वातावरण को दीपावलीमय बना दिया. कार्यक्रम में वर्ग 1 से 10 तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अपनी सृजनशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने विविध रंग संयोजनों, कलात्मक डिज़ाइनों व पारंपरिक थीमों के माध्यम से अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया. स्कूल प्राचार्य मंजू सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में रचनात्मकता व सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देती है. निर्णायक ग्रुप ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व छात्र-छात्राओं के समूह को प्रथम ,द्वितीय व तृतीय श्रेणी में चयनित कर प्रोत्साहित किया. मौके पर राजेश पोद्दार, लाल बहादुर यादव, आशीष यादव, राजीव श्रीवास्तव, विक्रमादित्य सिंह, अनीता श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, दीक्षा कुमारी, पूजा कुमारी, प्रिया कुमारी, नीलिमा कुमारी, कोमल प्रिया कुमारी, मुकेश यादव, श्रवण कुमार, ज्योति सिंह, अरुणा कुमारी, प्रवीण कुमार, सहदेव कुमार मंडल, शेख इंतसार, आनंद कुमार, श्वेता कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




