निःशुल्क आंख, कान जांच शिविर का आयोजन

निःशुल्क आंख, कान जांच शिविर का आयोजन
अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड संख्या चार स्थित महंत स्थान सामुदायिक भवन गोपालपुर में रविवार को वार्ड पार्षद राजेंद्र प्रसाद साह के अगुवाई में समाजिक संगठन जन चेतना क्रांति संघ व नेपाल के हिमालय आंखा अस्पताल के तत्वाधान में निःशुल्क आंख, कान जांच शिविर का आयोजन किया. उद्घाटन वार्ड पार्षद राजेन्द्र प्रसाद साह ने फीता काट कर किया. जन चेतना के बमबम साह ने कहा, 216 लोगों की आंख एवं कान का निशुल्क जांच किया. शिविर में जरूरत मंदों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गयी. कई लोगों की आंख जांच के क्रम में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गयी है. संस्था के ओर से निर्धारित दाम से आधे दाम पर उत्तम क्वालिटी की लेंस लगाते हुए ऑपरेशन करने का कार्ड जारी किया. शिविर में संयोजक रूबी कुमारी साह, हिमालय आंखा अस्पताल के मैनेजर श्याम नारायण यादव, डॉ विवेकानंद चौधरी, मार्केटिंग ऑफिसर तारा चन्द यादव, विजन ऑपरेटर श्याम कुमार रॉय, संजीव शाह शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




