ऑपरेशन मुस्कान, गुम 100 मोबाइल वास्तविक धारकों को सौंपा

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 15 Feb 2026 6:40 PM

विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान, गुम 100 मोबाइल वास्तविक धारकों को सौंपा

विज्ञापन

– जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए – ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 करोड़ 35 लाख के मोबाइल का अब तक किये गये हैं वितरण कटिहार जिले के विभिन्न थाना में गुम हुए 100 मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत कटिहार पुलिस ने बरामद कर शनिवार को मोबाइल धारक को सोंप दिया. लोगों के मोबाइल मिलते ही लोगों के मुस्कान लौट आए. मोबाइल धारक ने जिला पुलिस की काफी प्रशंसा की. बताते चले कि बिहार पुलिस द्वारा संचालित “आपॅरेशन मुस्कान” के तहत जिले के सभी थाना के अपर थानाध्यक्ष एवं जिला के तकनीकी अनुसंधान टीम के साथ गुम हुए मोबाईल को खोजने के लिए पुलिस को कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया है. उक्त टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी शाखा के मदद से जिले के विभिन्न हिस्सों तथा पूर्णिया अररिया किशनगंज में छापेमारी कर 100 मोबाइल बरामत किया. जिसे पुलिस कप्तान ने शनिवार को मोबाइल के वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया. लोगों को लौटाएं गये मोबाइल जिसका अनुमानित कीमत तकरीबन 20 लाख रूपये है. एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पूर्व में कॉपरेशन मुस्कान के तहत 08 बार मोबाईल वितरण किया है. मोबाईल की संख्या-1400 थी. इस प्रकार अभी तक कुल वितरित मोबाईल की संख्या-1500 है. जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 02 करोड़ 35 लाख रुपया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन