कटिहार से यशवंतपुर के लिए परिचालित ट्रेन का समय अवधि बढ़ाया

Updated at : 05 Apr 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार से यशवंतपुर के लिए परिचालित ट्रेन का समय अवधि बढ़ाया

कटिहार से यशवंतपुर के लिए परिचालित ट्रेन का समय अवधि बढ़ाया

विज्ञापन

-10 अप्रैल से 17 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को खुलेगी -15 अतिरिक्त फेरे लगाएगी यह ट्रेन कटिहार यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 06571/06572 यशवंतपुर जंक्शन- कटिहार- यशवंतपुर जंक्शन की सेवाओं को दोनों दिशाओं में 15 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है. इस ट्रेन के विस्तार से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी. देश के दक्षिणी तथा पूर्वी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी मज़बूत होगी. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के यात्रियों को लाभ होगा. साथ ही पूर्वोत्तर के यात्रियों के लिए भी पहुंच बेहतर होगी. इसके अतिरिक्त, 12 फेरों के लिए एक स्पेशल ट्रेन संख्या 08047/08048 सांतरागाछी- नाहरलगुन- सांतरागाछी के परिचालन का निर्णय लिया गया है. इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन यात्रियों को विभिन्न उद्देश्यों जैसे गर्मियों की छुट्टियों, परीक्षाओं, चिकित्सा आदि के लिए अपने गंतव्य तक यात्रा करने में मदद मिलेगी. साथ ही इन मार्गों पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के प्रतीक्षा सूची वाले यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. ट्रेन संख्या 06571 यशवंतपुर जंक्शन- कटिहार साप्ताहिक स्पेशल 07 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी. जो प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 06572 कटिहार- यशवंतपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल 10 अप्रैल से 17 जुलाई तक चलेगी. जो प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन अपने मौजूदा सेवा, समय-सारिणी, संयोजन और ठहराव के अनुसार ही चलेगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 08047 सांतरागाछी- नाहरलगुन 10 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को सांतरागाछी से 18:00 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन नाहरलगुन 20:50 बजे पहुंचेगी. इसी प्रकार, स्पेशल ट्रेन संख्या 08048 नाहरलगुन- सांतरागाछी 11 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से 23:55 बजे रवाना होगी. सोमवार को सांतरागाछी 04:15 बजे पहुंचेगी. अपनी यात्रा के दौरान, यह बर्द्धमान, मालदा टाउन, सिलीगुड़ी जंक्शन, कोकराझार, रंगिया और रंगापाड़ा नॉर्थ जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इसके अलावा भी इसके कुछ और ठहराव होंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए, यह ट्रेन एसी 2-टियर, एसी 3-टियर और स्लीपर क्लास कोच के साथ चलेगी. इन स्पेशल ट्रेन सेवाओं के परिचालन और विस्तार से यात्रियों को काफी लाभ होगा. क्योंकि इससे उन्हें यात्रा के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और व्यस्त मार्गों पर भीड़ कम होगी. इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी की विस्तृत जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एनएफ रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इन विवरणों की जांच कर लें. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन