युवा करेगा मताधिकार का सही उपयोग तभी बनेगा देश मजबूत

Updated at : 19 Oct 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
युवा करेगा मताधिकार का सही उपयोग तभी बनेगा देश मजबूत

युवा करेगा मताधिकार का सही उपयोग तभी बनेगा देश मजबूत

विज्ञापन

कटिहार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई ने युवा मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि युवा शक्ति ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. जब युवा अपने मताधिकार का सही उपयोग करते हैं. तभी देश मजबूत बनता है, मत देना केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का पवित्र कर्तव्य है. कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभावना व जिम्मेदारी का संस्कार जगाना है. ताकि ऐसे युवा तैयार हो, जो देश और समाज दोनों के प्रति सजग और समर्पित रहे. इस मौके पर प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने कहा कि युवा मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भाग लेंगे. तभी देश की नीतियां युवाओं के हित में बनेंगी. छात्राओं को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और अन्य युवतियों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए. युवाओं से अपील की कि वे जाति, धर्म या क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और विकास के आधार पर मतदान करें. विभाग प्रमुख आभा मिश्रा ने कहा कि विकसित बिहार के माध्यम से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है. बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम बार मत देने वाले मतदाता को हर हाल में मतदान करना है. प्रवास में आए प्रांत सह मंत्री समीक्षा यदुवंशी, जिला प्रचारक मनु शेखर, राष्ट्रीय कला मंच सहसंयोजक आशीष झा, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, प्रांत एसएफडी संयोजक ऋषि राज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम कुमार, कटिहार पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, जिला प्रमुख प्रो विकास लाल, जिला संयोजक रोहन प्रसाद, रणवीर कुमार, नगर उपाध्यक्ष सुभाष, नगर मंत्री राजा यादव, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह, मोनू यादव, अनुष्का कुमारी, पीयूष कुमार, हैदर सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन