साइबर रेजिलिएंस इन स्मार्ट ग्रिड विषय पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान

Updated:
विज्ञापन
साइबर रेजिलिएंस इन स्मार्ट ग्रिड विषय पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान

साइबर रेजिलिएंस इन स्मार्ट ग्रिड विषय पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान

विज्ञापन

– विशेषज्ञ व्याख्यान से ज्ञान और कौशल में होती है वृद्धि कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार के विद्युत अभियंत्रण विभाग की ओर से द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए साइबर रेजिलिएंस इन स्मार्ट ग्रिड विषय पर एक ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस व्याख्यान में लगभग 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्य वक्ता पूर्णा कुकड़िया पीएचडी स्कॉलर आइआइटी थे. उन्होंने स्मार्ट ग्रिड प्रणाली में साइबर सुरक्षा, आधुनिक ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली तथा भविष्य में स्मार्ट ग्रिड के सुरक्षित संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को अत्यंत ज्ञानवर्धक, रोचक तथा सरल भाषा में समझाया. इस कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर इंजी हैप्पी कुमार के मार्गदर्शन में किया गया. संस्थान के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को नई तकनीकों और उद्योग से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हैं. जिससे उनके ज्ञान व कौशल में वृद्धि होती है. सभी आवश्यक प्रबंध इंजी मासूम कुमार द्वारा किए गये. इस अवसर पर विद्युत अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष इंजी पंकज कुमार मंडल, संकाय सदस्य इंजीनियर गार्गी कुमारी, इंजी चंदन शॉ, इं किसलय, इं शुभम भी उपस्थित रहे. व्याख्यान के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ वक्ता से अपने प्रश्न पूछकर विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन