आवर आन स्कूल में एक सौ छात्रों का होगा निशुल्क नामांकन

आवर आन स्कूल में एक सौ छात्रों का होगा निशुल्क नामांकन
बलिया बेलौन शिक्षा का अधिकार के तहत सब को शिक्षा, अच्छी शिक्षा के उद्देश्य से आवर आन स्कूल दनीया आजमनगर का वर्ष 2026 में 10 वर्ष पूर्ण होने पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक से 30 अप्रेल तक नर्सरी से वर्ग नौ तक सर्वप्रथम आने वाले एक सौ छात्र छात्राओं का नामांकन निशुल्क होगा, उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक इंजिनियर मिन्हाज आलम ने दी. उन्होंने बताया की 10वीं स्थापना दिवस समारोह में दस मिशन पर कार्य करने का संकल्प लिया गया था, इसी कडी में छात्रों का निःशुल्क नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा रही है.अच्छी शिक्षा मिले, शिक्षा पर सब का अधिकार हो, आवर आन स्कूल समाज की उत्थान के लिए शिक्षा का अधिकार के तहत पूर्व से ही असहाय बच्चों की पढ़ाई का व्यवस्था है, अब 10वीं वर्षगांठ पर एक सौ छात्रों को अवसर दिया जा रहा है. आवर आन स्कूल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरी वातावरण का शिक्षा देना है. यहां शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान की व्यवस्था होने से छात्र छात्राओं के कौशल का विकास होता है. बच्चों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा विधालय में लगाये गये है. 2015 में बशीर नुरसबा एजुकेशन ट्रस्ट का गठन कर 2016 में आवर आन स्कूल की स्थापना की गयी. बहुत कम समय में अपनी पहचान बना कर सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास में जुटी है. प्राचार्य सुमित कुमार राय ने अभिभावकों से इस अवसर का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा की शिक्षा एक परिवर्तनकारी शक्ति है, अज्ञानता से अंधकार को मिटाती है. शिक्षा व्यक्तिगत जीवन समाज, राष्ट्र का पुनर्निर्माण करती है, इस पर सभी को ध्यान देना होगा,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




