मतदान के दिन आसपड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

Updated at : 23 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान के दिन आसपड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

मतदान के दिन आसपड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

विज्ञापन

– सात विधानसभा में अभाविप चलायेगा मतदाता जागरूकता अभियान कटिहार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई ने सातों विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया.आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.अभियान में प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक आशीष झा, प्रदेश एसएफडी संयोजक ऋषि राज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम कुमार, खेल प्रमुख रोहित कुमार, नगर मंत्री राजा यादव, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह, मोनू यादव, अमित गुप्ता, कृष कुमार, ध्रुव झा, अमन सिंह, कारण सिंह, जय कुमार सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं को वोट के महत्व व उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गयी. उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे मतदान के दिन स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों व कम मतदान प्रतिशत वाले इलाकों में निरंतर व लक्षित मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. आयोजकों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब अधिक से अधिक मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन