बिहार दिवस पर कोढ़ा के छात्र को राज्य स्तर पर मिला तीसरा स्थान

Updated at : 25 Mar 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर कोढ़ा के छात्र को राज्य स्तर पर मिला तीसरा स्थान

बिहार दिवस पर कोढ़ा के छात्र को राज्य स्तर पर मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन

कोढ़ा बिहार दिवस पर राजधानी गांधी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान कोढ़ा प्रखंड के छात्र ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया है. राज्य के 38 जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच जूनियर वर्ग क्वीज प्रतियोगिता में कटिहार जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मेली, कोढ़ा के छात्र परीक्षित प्रियदर्शी ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि कोढ़ा प्रखंड और कटिहार जिले में गर्व और खुशी का माहौल है. कोढ़ा बीईओ प्रियंका कुमारी सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. बधाई देने वालों में बीआरसी के लेखापाल राज आनंद भारती, अजय कुमार, सुमन कुमारी, उच्च विद्यालय शीशिया के शिक्षक, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, सहायक शिक्षक पंकज जायसवाल, अजित रंजन, अंशुमन कुमार सिंह, संजय कुमार एवं कौशल कुमार समेत अन्य शामिल हैं. सभी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन