दो ओवरलोड ट्रक को खनन पदाधिकारी ने 18 लाख जुर्माना लगाया

Updated at : 11 Mar 2026 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
दो ओवरलोड ट्रक को खनन पदाधिकारी ने 18 लाख जुर्माना लगाया

दो ओवरलोड ट्रक को खनन पदाधिकारी ने 18 लाख जुर्माना लगाया

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर लाभा से कटिहार जा रही दो ओवरलोड ट्रक को खनन पदाधिकारी ने पीछा कर पकड़ लिया गया है. दोनों ओवर लोड मालिक को तकरीबन अठारह लाख रुपए कि जुर्माना लगाया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया माइनिंग विभाग कटिहार के द्वारा दोनों ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. गिट्टी से लदा दोनों ओवरलोड ट्रक लाभा से कटिहार कि जाने के क्रम में जब्त कर तकरीबन अठारह लाख रुपए कि जुर्माना लगाया गया है. थानाध्यक्ष के साथ खनन विभाग के कई पुलिस बल मौजूद थे. प्राणपुर थाना में ट्रक मालिकों ने माइनिंग पदाधिकारी कटिहार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया. इनकी फोन रिसीव नहीं किया गया. ट्रक मालिकों के द्वारा विभिन्न तरह का माइनिंग पदाधिकारी के प्रति कयास लगाया जा रहा है. माइनिंग विभाग के पदाधिकारी केशव राज से मोबाइल पर तीन बार संपर्क करने का प्रयास किया. माइनिंग विभाग के पदाधिकारी का फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा. इनकी मनमानी रवैया से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन