तापमान बढ़ने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

Updated:
विज्ञापन
तापमान बढ़ने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

तापमान बढ़ने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन

कदवा आग उगलते धूप के प्रकोप से प्रखंड क्षेत्र के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के कारण क्षेत्र के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है. सुबह होते ही कड़ाके की धूप हो जाती है. दस बजते-बजते लोगों का रास्तों पर निकलना मुश्किल हो जाता है. बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकलते है. मजदूरी कर घर चलाने वाले मजदूरों के लिए इस तेज धूप में काम करना बहुत मुश्किल हो गया है. क्षेत्र के किसानों का भी जीना मुहाल हो गया है. कभी तो लगातार बरसात अब इतनी अधिक गरमी धूप होने से मखाने की खेती पर बुरा असर पड़ रहा है. अधिक धूप होने से मखाने की खेती मुरझाने लगी है. क्योंकि मखाने के खेतों में हमेशा पानी का लगा होना जरूरी है. उमस वाली गर्मी में अक्सर या तो बिजली कम रहती है. अगर बिजली रहती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. जिसके कारण किसान अपने खेतों के पटवन भी नहीं कर पाते है. क्योंकि लो वोल्टेज रहने के कारण मोटर चल ही नहीं पता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन