शराब पीने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

शराब पीने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार
कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को शराब सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. रौतारा थाना प्रभारी लालसर बिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महेशवा चौक एवं पलटनिया चौक के आसपास विशेष अभियान चलाया. जांच में 9 व्यक्तियों को शराब के नशे में पाया गया.पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई. सभी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.थाना प्रभारी ने कहा कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










