न्यू इंडिया रेड ने शुभम एकेडमी को सात विकेट से हराया

Updated at : 15 Jan 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
न्यू इंडिया रेड ने शुभम एकेडमी को सात विकेट से हराया

न्यू इंडिया रेड ने शुभम एकेडमी को सात विकेट से हराया

विज्ञापन

कटिहार महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल ए में गुरुवार को मैच न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड व शुभम क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. शुभम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. शुभम क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 90 रनों का लक्ष्य दिया. शुभम क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनुकल्प 23 रन व बिट्टू 12 रन बनाया. गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड की तरफ से आदित्य ने 3 विकेट और श्रेयांश, वफीक व अभिषेक ने 2-2 विकेट लिया. 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने 9.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 93 रन बना कर 7 विकेट से मैच जीत गयी. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सचिन 39 रन, आरव ने 22 रन बनाया. गेंदबाजी में शुभम क्रिकेट एकेडमी की तरफ से जय ने दो विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य यादव को दिया गया. निर्णायक के रूप में दीपक कुमार, राजकुमार रहे. शुक्रवार का मैच बारसोई क्रिकेट क्लब व यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा. जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य भरत भूषण झा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन