KATIHAR शहर के सात केंद्रों पर तीन मई को होगी नीट-यूजी की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
KATIHAR शहर के सात केंद्रों पर तीन मई को होगी नीट-यूजी की परीक्षा

राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

विज्ञापन

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट KATIHAR NEWS :

राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जिला पदाधिकारी की ओर से परीक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये. ताकि परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. परीक्षा 03 मई 2026 को एक पाली में दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जायेगी. जिले में कुल 07 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं. अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 01:30 बजे निर्धारित किया गया है, जिसके पश्चात किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की गयी है. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती दंडाधिकारियों की भी तैनाती सुनिश्चित की गयी है. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा- 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करना सुनिश्चित करें. साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो कॉपियर दुकानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. ताकि किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ अथवा कदाचार की संभावना को पूर्णतः समाप्त किया जा सके.

इन सात केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा

नीट-यूजी के लिए जिन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जायेगी. उनमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, हरिशंकर नायक हाई स्कूल, प्लस टू गांधीउच्च विद्यालय, प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय, माहेश्वरी एकेडमी एवं प्लस टू उच्च विद्यालय कटिहार शामिल है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन